Find Below Details of Book

*Contents are provided by Authors of articles. Please contact us if you having any query.

 
हिन्दू एवं मुस्लिम समुदायों के उत्सवों एवं त्यौहारो का तुलनात्मक अध्ययन
Dr. Neetu Singh Sengar
Year of Publish -2014
Month - December
ISBN : - 978-1-312-59936-9
M.A , Ph.d CSJM Kanpur
       
Download : - ****


Preface

भारतवर्ष में जन्म लेने के कारण मैं धर्म को ‘जीवन का अनुशासन‘ समझती हूँ। धर्म का पालन कर मनुष्य स्वयं का हित करते हुए सारी मानव जाति का भी हित करता है। हमारे देश के प्राचीन ऋषि-मुनियों ने लोगों में धर्म के प्रति आस्था जगाने के सतत् प्रयत्न किये। उन्होंने धर्म के तत्व, महत्व तथा जीवन पर उसके प्रभावों का मूल्य समझा ओैर बताया कि धर्म के सहारे सफल जीवन यापन किया जा सकता है। संसार परिवर्तनशील है। प्रत्येक वस्तु चाहे वह मूर्त हो अथवा अमूर्त, निश्चिय ही परिवर्तनशील है। वर्तमान बदलते परिवेश में हिन्दू एवं मुस्लिम समुदायों के उत्सवों एवं त्यौहारों का जो रूप सामने आया है, उससे मुझे हिन्दू एवं मुस्लिम समुदायों के उत्सवों एवं त्यौहारों की प्राचीन मूलभावना एवं उद्देश्यों को जानने की उत्कण्ठा हुई। एतदर्थ इस विषय पर शोध कार्य करने का विचार आया और परिणामतः मैंने यह शोधग्रन्थ लिखना प्रारम्भ किया। इसी विचार को लेकर मेरे अन्दर हिन्दू एवं मुस्लिम समुदायों में व्याप्त उत्सवों एवं त्यौहारों के प्रति शोध प्रबन्ध लिखने की भावना जाग्रत हुई। इसके लिए मैंने विभिन्न ग्रन्थों यथा भारतीय समाज एवं संस्कृति, हिन्दुओं के रीति-रिवाज तथा मान्यताएँ, हमारे पर्व एवं त्यौहार, भारतीय उत्सव और पर्व, कर्मकाण्ड़ भाष्कर, पर्वोत्सव, त्यौहार, धार्मिक-पर्व, असन्तुलित पर्यावरण और विश्व, मुस्लिम फेस्टेविल इन इण्डि़या आदि का अध्ययन किया। प्रस्तुत शोध ग्रन्थ का सम्पूर्ण प्रतिपाद्य विषय-वस्तु विधान छः अध्यायों में विभक्त है।








Bank Details